मनोरंजन

शाहिद कपूर ने माना, प्यार में मिला दो बार धोखा

SANTOSI TANDI
6 May 2024 7:30 AM GMT
शाहिद कपूर ने माना, प्यार में मिला दो बार धोखा
x
मुंबई : एक्टर शाहिद कपूर ने चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर की शुरुआत की थी। उन्हें शुरुआत में कई फिल्मों में ऐसी ही भूमिकाओं में देखा गया। अब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं और वे अलग-अलग किरदार से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। शाहिद हाल ही में पत्नी मीरा राजपूत के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो में पहुंचे, जहां उन्होंने माना कि उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार प्यार में धोखा मिला है।
शाहिद और नेहा ने फिल्म ‘चुप चुपके’ में साथ काम किया था। नेहा ने बातचीत के दौरान शाहिद से पूछा कि उन्हें रिलेशनशिप में कितनी बार धोखा मिला। इसके जवाब में शाहिद ने हंसते हुए कहा, “मैं एक को लेकर श्योर हूं। दूसरी को लेकर मुझे शक है। तो मुझे लगता है इनमें से कुछ हैं। मैं उनमें से किसी का नाम नहीं लूंगा।” इस पर नेहा ने कहा कि क्या ये वहीं दो फेमस महिलाएं हैं जिन्हें आपने डेट किया था? तब शाहिद ने चुप्पी साध ली। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शाहिद एक्ट्रेस करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की बात कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि करीना और शाहिद का रिश्ता जग जाहिर था। करीना ने खुलकर शाहिद को डेट करने की बात मानी थी। उन्हें कई बार साथ देखा गया। अचानक उनके ब्रेकअप की खबर से सब हैरान रह गए। ब्रेकअप के बाद शाहिद की जिंदगी में प्रियंका आईं। यह रिश्ता कब शुरू हुआ और कब खत्म इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बता दें कि शाहिद और मीरा के एक बेटा व एक बेटी हैं।
Next Story