छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल को मिला आप सबकी अपनी पार्टी का समर्थन

Nilmani Pal
6 May 2024 3:51 AM GMT
बृजमोहन अग्रवाल को मिला आप सबकी अपनी पार्टी का समर्थन
x

रायपुर। आप सबकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने बीजेपी को समर्थन दिया है। साथ ही रायपुर लोकसभा आसपा पार्टी प्रत्याशी आशीष तिवारी को निर्देश दिए है कि आप सबकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता एवं भिन्न भिन्न प्रदेश देश में सभी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मे वोट दे।

रायपुर लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को आप सबकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने आम जनता से अपील करते हुए कहां कि बृजमोहन अग्रवाल जी को रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक विजयी बनाये। ताकि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री का गारंटी पर तीसरी बार भारत की जनता भरोसा रखा जाए ताकि अबकी बार 400 से अधिक सीट लोकतंत्र पर्व पर जनता द्वारा चुना जाये। भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दिलाएं। आने वाले 7 तारीख को आप सबकी अपनी पार्टी की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बीजेपी के समर्थन में अपना मतदान का कार्य कराएंगे। ताकि भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय बना सकें।

Next Story