छत्तीसगढ़

सटोरियों ने किए 30 हजार करोड़ का लेनदेन, बैंक डिटेल्स से खुलासा

Nilmani Pal
6 May 2024 5:48 AM GMT
सटोरियों ने किए 30 हजार करोड़ का लेनदेन, बैंक डिटेल्स से खुलासा
x

रायपुर। महादेव सट्टा एप केस में लगातार नए राजफाश हो रहे हैं। पुणे से पकड़े गए 26 आरोपितों से जब्त बैंक खाते के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। 30 हजार करोड़ के लेन-देन का हिसाब इनके पास मिला है। अब 200 से ज्यादा बैंक खातों पर पुलिस की नजर है।

बैंक से सभी खातों की जानकारी मांगी गई है। खाते किस तरह से खोले गए और कब से लेन-देन चल रहा है। 15 बैंक खातों के कनेक्शन रायपुर, दुर्ग, भिलाई के हैं। बैंक खातों की शुरुआती जांच में बड़े लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है। यह लेनदेन 50 हजार रुपये से ज्यादा का नहीं होता था। अब हर दिन लाखों रुपये पर हो रहा है।

दरअसल, रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में आनलाइन सट्टा के खिलाफ रेड करने गई पुलिस को कोलकाता और गोवा का लिंक मिला था। जिसके बाद मुंबई में मौजूद रायपुर पुलिस की टीम को गोवा और कोलकाता मूव किया गया था। रायपुर, कोलकाता और गोवा तीनों जगह से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुणे से 26 आरोपित पकड़े गए। इस छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटाप आदि बरामद किया गया था। जब्त किए गए इलेक्ट्रानिक उपकरणों को जब सायबर टीम ने खंगालना शुरू किया तो बैंक खातों की जानकारी निकल कर सामने आई। शुरुआत में सबसे पहले दुर्ग जिले की पुलिस ने महादेव सट्टा एप को लेकर कानून कार्रवाई की थी। इंटरनेशनल कनेक्शन के चलते ईडी ने जांच करना शुरू किया। अब ईओडब्ल्यू की टीम भी इस मामले में जांच कर रही है।

Next Story