भारत

रैली के दौरान बुलेट बाइक में लगी भीषण आग, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
5 May 2024 3:20 PM GMT
रैली के दौरान बुलेट बाइक में लगी भीषण आग, देखें VIDEO...
x
मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद। रविवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किए जा रहे रोड शो के काफिले में शामिल एक बुलेट में आग लग गई। आग लगते ही कार्यकर्ताओं में हड़कम्प मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी एक कार्यकर्ता ने अपनी गाड़ी से अग्निशमन यंत्र (गैस सिलेंडर) को निकालकर आग बुझाई। रोड शो में द ग्रेट खली भी शामिल थे।

रविवार को भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में रोड शो किया गया। जिसमें द ग्रेट खली भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में खुले वाहन में प्रत्याशी के साथ सवार थे। रविवार करीब 3:45 बजे रोड शो में शामिल एक बुलेट में अचानक आग लग गई। बुलेट सवार बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बुलेट धू-धूकर जलने लगी। तभी रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं में भी भगदड़ मच गई।

तभी एक कार्यकर्ता ने अपनी गाड़ी से फायर एक्सटिंग्विशर निकालकर आग पर काबू पाया। तब जाकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहत की सांस ली। यह हादसा उस समय हुआ, जब ग्रेट खली भाजपा प्रत्याशी के साथ खुले वाहन में सवार थे और उनके वाहन के आगे ही यह बुलेट चल रही थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा गंभीर घटना घटित हो सकती थी। भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह का कहना था आग लगने पर तत्काल उसे बुझा दिया गया। किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई है।
Next Story