भारत

बायलर मशीन से निकली भांप, 3 मजदूर झुलसे

Shantanu Roy
5 May 2024 5:09 PM GMT
बायलर मशीन से निकली भांप, 3 मजदूर झुलसे
x
मचा हड़कंप
खरगोन। जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर खलटांका पुलिस चौकी के ओद्योगिक क्षेत्र निमरानी स्थित श्री गणपति इंडस्ट्रीज टायर फैक्ट्री में बायलर की भांप निकलने से तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। इससे मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल 30 वर्षिय मजदूर मिठूराम पुत्र कैलाश निवासी खार जिला खरगोन ,22 वर्षिय अजय पुत्र मोतीराम निवासी खार व 45 वर्षिय सुमेर पुत्र मालसिंह निवासी निमरानी है। मजदूर रोज की तरह रविवार को फैक्ट्री में कार्य कर रहे थे।

बायलर मशीन से काम करने के दौरान भांप निकलने की वजह वह बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें आनन फानन में, धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर इंदौर के लिए रेफर किया गया। निमरानी औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग यहां झांकते भी नहीं है। इसके चलते लगातार बड़े हादसे हो रहे हैं। टायर फैक्ट्री की लापरवाही के कारण मजदूरों की जान पर बन आई है। बताया जा रहा है, पुलिस समय पर नहीं पहुंची थी।
Next Story