भारत

कुवारों को अपने प्यार के जाल में फंसाती थी युवती, बन गई लुटेरी दुल्हन

Shantanu Roy
5 May 2024 4:56 PM GMT
कुवारों को अपने प्यार के जाल में फंसाती थी युवती, बन गई लुटेरी दुल्हन
x
पुलिस ने किया गिरफ्तार
भौंरासा। क्षेत्र के गांव खोनपीरपिपल्या के युवक से दो लाख रुपये से लेकर शादी करने के बाद भागी दुल्हन को भौंरासा पुलिस ने तीन माह के बाद उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस साल जनवरी माह में प्रकरण दर्ज हुआ था, अन्य सभी आरोपित पहले ही पकड़े जा चुके हैं। दुल्हन पर पुलिस द्वारा दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरियादी रवि पुत्र कल्याण सिंह बड़वाया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि राधिका यादव निवासी उज्जैन और उसके अन्य साथियों ने मेरे साथ शादी का नाटक कर 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। राधिका सहित अन्य आरोपित महेश पुत्र भगवान यादव, राजेश उर्फ राजू पुत्र प्रेमलाल सुनहरे, धर्मसिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र गोकुलसिंह जादौन, अखिलेश पुत्र बद्रीलाल यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपित राधिका फरार थी। राधिका पर अन्य जिलों में भी इसी प्रकार शादी कर साथियों के साथ ठगी की है।
पुलिस के अनुसार राधिका शादी करने के बाद उनसे रुपये ऐंठ लेती थी और पुलिस में जाने की धमकी देती थी जिससे लोग बदनामी के डर से केस दर्ज नहीं करवाते थे। शनिवार रात को मुखबिर की सूचना के बाद भौंरासा पुलिस ने एकता नगर नीलगंगा थाना उज्जैन में दबिश दी जहां राधिका अपने दोस्त के यहां रह रही थी। मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवती कुंवारे लड़कों को जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाती थी। फिर उनसे पैसों की डिमांड कर पैसे लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो जाती है। पुलिस को उसके उज्जैन में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एक टीम उज्जैन गई और वहां से शातिर युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ 2000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
डोंगरगांव कसरावद की रहने वाली राधिका उर्फ हिना ने बीते दिनों भौरांसा में शादी का झांसा देकर एक युवक से 2 लाख की लूट की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर राधिका की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस के अनुसार युवती पिछले 3 महीनों से फरार थी। भौरांसा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि महिला बार-बार लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठ लेती थी। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट जाने की धमकियां देती थी। बीते दिनों एक युवक को फंसाकर उससे 2 लाख रुपए ले लिए और अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही चुकी है। फरार युवती को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि महिला ने सारे पैसे खर्च कर दिए हैं। इसके खिलाफ 2 अपराध दर्ज है। बदनामी की वजह से लोग सामने नहीं आते थे। लेकिन अब शायद लोग इसके खिलाफ सामने आएं। पूछताछ में अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।
बदनामी के डर से लोग ऐसे मामलों को छुपा लेते थे। आरोपिता के पकड़े जाने के बाद और फरियादी सामने आने की संभावना है।
संजय मिश्रा, टीआई भौंरासा थाना।
Next Story