भारत

ये क्या...! संदिग्ध हालात में लापता हो गया दूल्हा, पास थे इतने रुपये

jantaserishta.com
6 May 2024 2:36 AM GMT
ये क्या...!  संदिग्ध हालात में लापता हो गया दूल्हा, पास थे इतने रुपये
x

सांकेतिक तस्वीर

शेरवानी खरीदकर लाने के लिए रुपये लिए।
काशीपुर: खरीदने के लिए शनिवार की सुबह घर से 15 हजार रुपये लेकर निकला दूल्हा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। दिनभर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बारात रामनगर जानी थी। परिजन और रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं इसकी खबर वधू पक्ष को मिली तो नाराज होकर अब रिश्ता करने से इनकार कर दिया।
मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी एक युवक का रिश्ता रामनगर से तय हुआ था। शनिवार दोपहर 12 बजे उसकी बारात जानी थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शनिवार सुबह युवक ने अपनी मां से बाजार से शेरवानी खरीदकर लाने के लिए 15 हजार रुपये लिए।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से निकल गया। दो घंटे बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। परिजन और रिश्तेदारों ने तमाम संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन शाम तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने रामनगर में वधू पक्ष से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी।
बारात नहीं पहुंचने से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं। इससे नाराज वधू पक्ष के लोगों ने अब रिश्ता करने से साफ इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
उनका कहना है कि रिश्ते को लेकर युवक खुश दिखाई दे रहा था। उसकी तरफ से नाराजगी का कोई संकेत नहीं मिला था। वह कैसे और क्यों लापता हुआ, किसी को पता नहीं। बहरहाल युवक के लापता होने से शादी के घर में उदासी छा गई। सभी नाते-रिश्तेदार शादी में जाने के लिए काफी उत्साहित थे। सभी ने शादी में जाने के लिए तैयारियां कर ली थीं।
Next Story