छत्तीसगढ़

रायपुर: पति का चल रहा अफेयर, पत्नी पर हुआ हमला

Nilmani Pal
20 March 2025 11:52 AM GMT
रायपुर: पति का चल रहा अफेयर, पत्नी पर हुआ हमला
x

रायपुर। पति के अफेयर के चक्कर में पत्नी की पिटाई हो गई है। पति की गर्लफ्रेंड अपने भाई के साथ उसके घर में घुस गई। वो अपने प्रेमी को खोजने लगी। घर में मौजूद पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गांधीनगर पंडरी के पास का है। अंकिता निहाल नाम की महिला ने थाने में शिकायत दी, उसने बताया कि 2022 में उसकी शादी हुई है। उसके पति अजय निहाल का मोहल्ले के रहने वाली सीमा नाग के साथ अफेयर है। 19 मार्च को रात 12 बजे के करीब सीमा नाग अपने भाई कौशिक नाग के साथ घर में घुस गईं।

इस दौरान घर में अंकिता और उसकी बहन मौजूद थे। आरोपी अजय निहाल को खोजने लगे। तब महिला ने कहा कि वह यहां पर नहीं है। तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए अंकिता और उसकी बहन की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने बाल पकड़ कर खींचा और पत्थर से भी हमला किया। इस हमले में दोनों महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story