- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मानसून की दस्तक से...
मध्य प्रदेश
मानसून की दस्तक से पहले भीग उठा प्रदेश, कई इलाकों में तेज़ बारिश
Dolly
14 Jun 2025 4:22 PM GMT

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में अब जल्द ही मानसून प्रवेश करने वाला है। प्रदेश में यह तय समय पर ही सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन के भीतर पहुंचने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार यह पूरे प्रदेश को तरबतर कर देगा। एमपी में पिछले साल 21 जून को मानसून आया था। इस बार मानसून का प्रवेश प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी जिलों से होगा। प्रवेश के 5-6 दिनों में ही यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इधर शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों आधी के साथ बारिश हुई। वहीं नर्मदापुरम में पारा सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी जबलपुर,उज्जैन, जबलपुर, सागर, नीमच और शाजापुर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
राजधानी भोपाल में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। इंदौर, रायसेन में भी पानी गिरा। मंदसौर में ओले गिरे। आंधी के कारण उज्जैन के पास बेरछा और पीर अमरूद के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे कुछ ट्रेन प्रभावित हुई है। भोपाल से चलकर दाहोद जाने वाली 19340 गाड़ी को बीच में रोकना पड़ा। करीब एक घंटे से गाड़ी रुकी रही। मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश में मानसून का प्रवेश दक्षिणी पूर्वी जिलों से होगा। प्रवेश के 5-6 दिनों में ही यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। यानि 15 जून के आसपास प्रवेश कर मानसून 20 जून तक प्रदेशभर में सक्रिय होकर झमाझम बारिश कराएगा। इस बार प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, मंडला और सिवनी में सबसे अधिक पानी गिरने का अनुमान है।
Tagsमानसूनदस्तकप्रदेशतेज़बारिशMonsoonknockregionheavyrainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Dolly
Next Story