उत्तराखंड

Rudrapur: छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Admindelhi1
14 Jun 2025 7:54 AM GMT
Rudrapur: छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
x

रुद्रपुर: गर्मी के चलते दोमंजिले भवन की छत पर सो रहा युवक संतुलन बिगड़ने की वजह से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रांजिट कैंप की नारायण काॅलोनी में चरन सिंह (19) अपने परिवार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को गर्मी के चलते वह सोने के लिए छत पर चला गया था। छत पर अन्य परिजन भी सोए हुए थे। रात करीब एक बजे चरन छत से अचानक नीचे गिर गया। जैसे ही परिजनाें को जानकारी हुई तो उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। मृतक दो बहन और चार भाइयों में सबसे छोटा था।

मृतक के भाई हरीश ने बताया कि चरन मजदूरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Next Story