भारत

नशा नहीं, खेलों में बढ़ाएं अपनी रूचि

Shantanu Roy
20 March 2025 11:17 AM GMT
नशा नहीं, खेलों में बढ़ाएं अपनी रूचि
x
Bangana. बंगाणा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो युवाओं को नशे से बचाने और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल चला रहे हैं। वह कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर बूथ पर जाकर युवाओं को चिट्टे जैसे खतरनाक नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए नकद धनराशि और खेल किटें भी प्रदान कर रहे हैं। उनका उद्देश्य कुटलैहड़ को एक नशा-मुक्त क्षेत्र बनाना है, जहां युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि बढ़ाएं और अपने भविष्य को उज्जवल
बनाएं।


भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बूथों पर जाकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई है। दविंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि नशे की लत युवाओं के स्वास्थ्य और करियर को बर्बाद कर रही है और इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और यदि कोई बच्चा नशे की चपेट में आ रहा है, तो उसे सही मार्गदर्शन दें। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हमें उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर मोडऩा होगा। खेलकूद इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए हम खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग दे रहे हैं और जरूरतमंद युवाओं को खेल कीटें भी प्रदान कर रहे हैं। ताकि वे खेलों में रुचि लें और अपने समय का सही उपयोग करें।
Next Story