
x
Shimla. शिमला। नगर निगम के समाधान शिविर में सांगटी और मल्याणा वार्ड के करीब 40 लोगों ने शिकायतें दी हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई व्यवस्था को लेकर थी। सांगटी वार्ड के लोगों ने बताया कि कई क्षेत्रों में गंदगी का आलम है। जहां पर आवारा कुत्तों का जमघट लगा रहता है। इससे यहां से आना जाना भी खतरों से भरा रहता है। लोगों ने शिकायत की है कि लोगों के घरों से समय पर कूड़ा भी नहीं उठता है। कई लोगों की तो गारबेज आईडी भी नहीं बनी है। ऐसे में सफाई कर्मचारी इनके घरों से भी कूड़ा नहीं उठाते हैं। ऐसे में लोग खूले में कूड़ा फैंक रहे हैं। इस पर नगर निगम के सीएचओ डाक्टर चेतन चौहान ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तुरंत सभी क्षेत्रों की सफाई करवाओ और जो लोग खूले में कूड़ा फैंकते हैं उनके चालान करें। सांगटी वार्ड में करीब 60 स्ट्रीट लाइटस खराब होने को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है।
अधिकारियों ने बताया कि यहां पर एचटी लाइन के कारण स्ट्रीट लाइटस खराब हो गई थी, जिनके फिचर बदलने का काम चल रहा है। बुधवार तक करीब 35 लाइटस ठीक कर दी हैं। सांगटी वार्ड के लोगों ने एंबुलेंस रोड के खस्ताहाल को लेकर भी शिकायतें दर्ज करवाई हैं। लोगों का कहना है कि सभी सडक़ों के खस्ताहाल हो गए हैं। यहां पर एंबुलेंस का आना भी मुश्किल हो गया है। मल्याणा वार्ड के लोगों ने बताया कि मल्याणा वार्ड में सबसे ज्यादा आवारा कुत्तों की संख्या है। ऐसे में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रात के समय सबसे ज्यादा कुत्ते काट रहे हैं। इसके अलावा मल्याणा वार्ड के अंर्तगत बखराई स्कूल में कोई भी कूड़ा उठाने नहीं जाता है। ऐसे में स्कूल में भारी गंदगी रहती है। इस पर सीएचओं ने अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News

Shantanu Roy
Next Story