भारत
खेल-खेल में पुराने पटाखों में लगाई आग, फटने से दो बच्चे झुलसे
Shantanu Roy
20 March 2025 11:47 AM GMT

x
Pandoh. पंडोह। पंडोह में पटाखों की आग से दो बच्चे झुलस गए । बच्चों ने पुराने पटाखों को खेल-खेल में पटाखों को आग लगा दी। इस दौरान अचानक पटाखे सुलग गए और धमाका हो गया। जिसके चलते दोनों बच्चे पटाखों की चपेट में आ गए। दो घायल बच्चे मंडी अस्पताल में उपराधीन है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोह बाजार के ब्यास नदी की तरफ बुधवार सुबह 11 बजे अचानक एक बड़ा धमाका हुआ। जिसके चलते लोगों में थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल पैदा हो गया। जब लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि प्रवासियों के बच्चों ने पुराने पटाखों को खेल-खेल के दौरान आग लगा दी। इसमें 11 वर्षीय साहिल व 12 वर्षीय मुकेश ने पटाखों की पुरानी लड़ी को कहीं से लाया था।
बच्चों ने पटाखों को आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पानी से खराब पटाखें नहीं चल पा रहे थे। जिसके चलते बच्चों ने पटाखों कीे कूड़े के ढेर पर रखकर आग लगा दी। आग को सुलगाने के लिए बार-बार फूंक मारने लगे। कुछ देर में पटाखों की लड़ी सूख गई और अचानक जोरदार धमाका हो गया। पटाखों के चपेट में आने से दोनों बच्चों के मुंह व शरीर काला हो गए। जिस कारण कुछ समय के लिए दोनों बच्चे लोगों को पहचानने में नहीं आए। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं थी। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर दोनों बच्चों को ज़ोनल अस्पताल पहुंचाया। जहां इनका उपचार चल रहा है। दोनों बच्चे ख़तरे से बाहर है। घायल बच्चों के परिजन पंडोह क्षेत्र में पिछले 10-12 वर्षों से मजदूरी करते हैं। पंडोह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि पटाखों की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए हैं। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News

Shantanu Roy
Next Story