Anupam Kher निभाएंगे अशोक सिंघल का किरदार, फिल्म 'श्री रामभूमि' को लेकर बढ़ी चर्चा

Update: 2026-07-11 14:38 GMT

MUMBAI: अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' में अपने किरदार का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह फिल्म में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। अनुपम खेर ने कहा कि उनके किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आने के बाद उन्होंने खुद इसकी जानकारी साझा करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह अशोक सिंघल के जीवन और भूमिका को पर्दे पर पेश करेंगे। अनुपम खेर के इस ऐलान के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।


सोशल मीडिया पर भी फिल्म और उनके किरदार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News