हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना अध्यक्ष पवन कल्याण ने अपनी (तीसरी) पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग होने की घोषणा की है.
एक संयुक्त बयान में, पवन और अन्ना ने कहा: "अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एक साथ साझा करने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है।"
पवन और अन्ना कोनिडाला ने बयान में कहा, "हालांकि हमारी शादी खत्म हो गई है, हम अच्छे दोस्त और अपने अद्भुत बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने हुए हैं। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।"
पवन कल्याण और अन्ना लेज़नेवा, एक रूसी पूर्व मॉडल और अभिनेत्री, की मुलाकात 2011 में तेलुगु फिल्म 'तीन मार' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने 30 सितंबर, 2013 को शादी की। उनके दो बच्चे हैं - बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटा मार्क शंकर पवनोविच।