उपचुनाव में NDA की एकतरफा जीत का दावा, राजू तिवारी बोले जनता का मिल रहा आशीर्वाद

Update: 2026-07-27 14:50 GMT
Patna पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने NDA प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत का दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का समर्थन गठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
राजू तिवारी ने कहा कि बांकीपुर में आयोजित कार्यक्रम और रोड शो में NDA के नेताओं की मौजूदगी रही। उन्होंने कहा, "देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां थे, हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे और NDA के सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे। लोगों की खुशी से पता चल रहा है, लोग प्यार से हमें आशीर्वाद दे रहे हैं।"
उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में NDA उम्मीदवार नीरज कुमार को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और वह यहां से एकतरफा जीत दर्ज करेंगे। राजू तिवारी ने कहा कि लोगों की भागीदारी और उत्साह से चुनावी माहौल साफ नजर आ रहा है।
इस दौरान उन्होंने सिवान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि NDA की खासियत यही है कि यदि कोई गलत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होना जरूरी है।
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर NDA और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां NDA नेता जनता के समर्थन और विकास कार्यों के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं विपक्षी दल भी अपनी मजबूती का दावा कर रहे हैं। चुनावी मैदान में नेताओं के लगातार दौरे और जनसंपर्क अभियान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है।
Tags:    

Similar News