कृषकों के घर-घर और खेतों तक पहुंचकर किया जा रहा एग्रीस्टैक कार्य

छग

Update: 2026-07-30 17:15 GMT
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि संपदा पैकरा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिव शंकर यादव के मार्गदर्शन में प्रतापपुर विकासखंड में कृषि विभाग का मैदानी अमला एग्रीस्टैक कार्य को सुचारू रूप से संपादित कर रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को फॉर्मर आईडी बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि निकट भविष्य में धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा। एग्रीस्टैक का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कृषक की भूमि को आधार से ऑनलाइन जोड़कर कृषि संबंधी अभिलेखों का डिजिटलीकरण करना है, जिससे भविष्य में भूमि संबंधी
समस्याओं का समाधान
आसान होगा और योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत सकलपुर एवं श्यामनगर में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सीएससी संचालक माखन प्रजापति के सहयोग से कृषकों के घर-घर एवं खेतों तक पहुंचकर एग्रीस्टैक कार्य पूर्ण कराया गया। वर्तमान में अधिकांश किसान खरीफ खेती के कार्यों में व्यस्त होने के कारण सीएससी केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसे देखते हुए कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी स्वयं किसानों के घरों और खेतों में पहुंचकर फॉर्मर आईडी एवं एग्रीस्टैक से संबंधित कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक किसानों को समय पर इस महत्वपूर्ण अभियान से जोड़ा जा सके।
Tags:    

Similar News