बीजेपी की ओर से पत्थर फेंकते वीडियो भूपेश बघेल ने किया पोस्ट, बोले - हद में रहिए भाजपा वालो!!!

Update: 2026-07-23 07:56 GMT

रायपुर। बीजेपी की ओर से पत्थर फेंकते वीडियो भूपेश बघेल ने पोस्ट किया है, उन्होंने x में लिखा, हद में रहिए भाजपा वालो!!! कल घेराव के नाम पर भाजपा के लोगों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया. भाजपा के सारे मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक में रखकर इसमें शामिल हुए.

आदतन उपद्रवी इन तत्वों ने कांग्रेस मुख्यालय और हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेकें, पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी. सारा हमला भाजपा और पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए, पत्रकार साथियों को भी चोटें आईं. और पुलिस ने FIR भी हमारे ही लोगों पर दर्ज कर ली. वाह!!! साफ़ है कि यह पुलिस के संरक्षण में “भाजपा सरकार” द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था. ठीक उसी तरह जिस तरह दिल्ली में छात्रों के साथ हुआ.

भाजपा से तो हम निपट लेंगे लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ध्यान रखें, भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है. फिर मिलेंगे..

बता दें कि रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

साथ ही कांच की बोतलें, लकड़ी और जूते भी फेंके। जिससे 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। खम्हारडीह थाना प्रभारी की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, देर रात रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना।

Tags:    

Similar News