रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास से ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। इस दौरान सरगुजा जिले में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह 2026 में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही सरगुजा जिले में सीतापुर से तराई तक फोरलेन सड़क मार्ग का शुभारंभ भी करेंगे।

चक्रवात अर्नब के चलते रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर राजधानी रायपुर में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए रायपुर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है। चक्रवात के प्रभाव से मौसम बिगड़ने और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

 

Tags: