सहायक राजस्व निरीक्षक के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत

Update: 2026-07-27 07:12 GMT

रायपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक 05 में नियम विरुद्ध वो सब काम होते हैं जो नहीं होना चाहिये । चाहे वह कार्यालय में शराबखोरी का मामला हो या फिर अवैध वसूली का और न जाने यहां पर क्या क्या नहीं होता, इसलिए इस जोन 05 को नगर निगम रायपुर का सबसे भ्रष्ट जोन कहा जाता हैं, जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दिनांक 11 फरवरी 2026 को जोन-05 के स्थानीय सब्जी विक्रेता बसंत ने आरोप लगाया कि ए.आर.आई. (सहायक राजस्व निरीक्षक) महेश बाघ शराब के नशे में उनके पास अकेला आया था और अवैध रूप से पैसों की मांग की। पूछने पर उन्होंने कहा कि यह राशि जोन कमिश्नर के “खर्चा-पानी” के लिए ली जाती है।

अब आप ही बताईये जिस कर्मचारी महेश बाघ का कलेक्टर, निगम आयुक्त, सांसद के अलावा सुशासन तिहार में भी शिकायत हो चुकी हैं , उसके बावजूद कार्रवाई न होना ये दर्शाता हैं कि जोन कमिश्नर व निगम कमिश्नर का संरक्षण प्राप्त हैं । इस संबंध में कार्रवाई करने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपा गया हैं।

Tags:    

Similar News