शराब दुकान में 17 लाख का गबन, सुपरवाइजर पर आरोप

छग

Update: 2026-07-28 10:45 GMT

बलरामपुर। जिले के कुसमी और वाड्रफनगर स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकानों में ₹17 लाख 23 हजार के गबन का मामला सामने आया है। मई और जून माह के ऑडिट में वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद आबकारी विभाग ने दोनों दुकानों के सुपरवाइजरों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों आरोपी सुपरवाइजर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

आबकारी विभाग के अनुसार, ऑडिट में कुसमी शराब दुकान से ₹9.64 लाख और वाड्रफनगर शराब दुकान से ₹7.59 लाख के गबन का खुलासा हुआ। जांच में दोनों दुकानों के सुपरवाइजरों को अनियमितताओं का जिम्मेदार पाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

जिला आबकारी अधिकारी शशांक शर्मा ने बताया कि गबन की गई राशि की भरपाई संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी से कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले की सरकारी शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में मुंबई की टीम एचआर नामक एजेंसी इन दुकानों के लिए कर्मचारी उपलब्ध करा रही है।

Tags:    

Similar News