सरगुजा। करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई है। यह घटना बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगांव की है, जहां धान की सिंचाई के दौरान 41 वर्षीय किसान रतन पैंकरा करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मोटर पंप चलाने के लिए कथित तौर पर अवैध बिजली हुकिंग की गई थी। इसी दौरान किसान नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि किसान देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन दोपहर उसका शव खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।