बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को दी अधिकारों और नशे से बचाव की जानकारी
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को रायपुर (छत्तीसगढ़) में नालसा की डॉन (DAWN) योजना 2025 के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा उपस्थित बच्चों को उनके विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।शिविर में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई –
डॉन (DAWN) योजना 2025: बच्चों को नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नशे की समस्या से प्रभावित एवं सहायता की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उन्हें उचित परामर्श, उपचार, पुनर्वास तथा विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई।बाल अधिकार एवं संरक्षण: बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, बाल संरक्षण कानूनों तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं बाल अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने के महत्व के बारे में बताया गया। निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100: जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई।शिविर स्थान का शासकीय विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा,शा.उच्च. माध्य. विद्यालय सिलतरा,शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहदी पैरालीगल वालेंटियर्स के रूप में लोमीन साहू,सुप्रभात हलदार,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़)