ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-08-03 16:11 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बिल्हा पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में बीट भ्रमण और ग्रामीणों से जनसंपर्क कर अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोघरा में रहने वाला प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी अपनी किराना दुकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिल्हा पुलिस की सिविल टीम तत्काल ग्राम घोघरा पहुंची और आरोपी के किराना दुकान की जांच शुरू की।
तलाशी के दौरान दुकान के अंदर रखी एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी पिता हरप्रसाद चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी घोघरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 नग देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी मात्रा 3.6 लीटर बताई गई है। इसके अलावा 15 नग देशी मसाला शराब भी जब्त की गई, जिसकी मात्रा 2.7 लीटर है। कुल मिलाकर पुलिस ने आरोपी से 35 नग शराब यानी 6.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 3100 रुपये बताई गई है।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 393/2026 दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि बीट भ्रमण और ग्रामीणों से सीधे संपर्क के कारण अवैध गतिविधियों की
जानकारी समय
पर मिल रही है, जिससे अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बिल्हा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे, आरक्षक संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े की विशेष भूमिका रही।
Tags:    

Similar News