Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम बागबाड़ी में दबिश देकर एक आरोपी को 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तमनार पुलिस को अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना मिली थी।
एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बागबाड़ी निवासी अरविंद परजा अपने घर में बड़ी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर रखा है और उसे बिक्री करने की तैयारी में है।
सूचना मिलने के बाद तमनार पुलिस टीम तत्काल ग्राम बागबाड़ी पहुंची और संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर के पीछे स्थित बाड़ी में महुआ शराब छिपाकर रखना स्वीकार किया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक प्लास्टिक बाल्टी में करीब 30 लीटर और एक एल्युमिनियम डेक्ची में करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद परजा पिता धरनीधर परजा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बागबाड़ी, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ाई गई है और मुखबिरों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, दीपचंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, हेमप्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत, जॉन प्रकाश टोप्पो, डोल नारायण सिदार और मेघराज निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। अवैध शराब बनाने, बेचने या परिवहन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।रायगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम बागबाड़ी में दबिश देकर एक आरोपी को 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तमनार पुलिस को अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना मिली थी। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बागबाड़ी निवासी अरविंद परजा अपने घर में बड़ी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर रखा है और उसे बिक्री करने की तैयारी में है।
सूचना मिलने के बाद तमनार पुलिस टीम तत्काल ग्राम बागबाड़ी पहुंची और संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर के पीछे स्थित बाड़ी में महुआ शराब छिपाकर रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक प्लास्टिक बाल्टी में करीब 30 लीटर और एक एल्युमिनियम डेक्ची में करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद परजा पिता धरनीधर परजा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बागबाड़ी, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ाई गई है और मुखबिरों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, दीपचंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, हेमप्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत, जॉन प्रकाश टोप्पो, डोल नारायण सिदार और मेघराज निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। अवैध शराब बनाने, बेचने या परिवहन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।