राजमिस्त्री की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुई घटना

छग

Update: 2026-07-06 08:40 GMT

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां घर निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री की चैली से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र ध्रुव के रूप में हुई है, जो कि भोथली गांव का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था और वो बांस की चैली बनाकर ईंट जोड़ने का काम कर रहा था।

इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बहरहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Tags:    

Similar News