रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार को दिनभर का कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान राज्योत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह, बाल हृदय शल्यचिकित्सा से जुड़े सम्मान कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में उनकी उपस्थिति निर्धारित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर के सेंध लेक स्थित अटल नगर आगमन होगा। दोपहर 12 बजे तक वे वहां आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे सेंध लेक से प्रस्थान कर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।



 


शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 5:15 बजे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 5:15 से 5:40 बजे तक 45 हजार निःशुल्क बाल हृदय शल्यचिकित्साओं की उपलब्धि के समारोह और जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:40 बजे अस्पताल से रवाना होकर शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 'राज्योत्सव 2026' के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
राज्योत्सव समारोह के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे राज्योत्सव मैदान से रवाना होकर रात 8 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां रात 8 से 9 बजे तक छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे। रात 9 बजे हॉकी स्टेडियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और रात 9:15 बजे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और राज्योत्सव से जुड़े आयोजन शामिल हैं। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रदेश की संस्कृति और विकास से जुड़े कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
Tags: