MP बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। x पोस्ट में MP बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर रायपुर जिला भाजपा द्वारा आज एकात्म परिसर में आयोजित 'कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जयंती समारोह' में शामिल हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन और पार्टी के गौरवशाली एवं संघर्षपूर्ण इतिहास को जानना हर कार्यकर्ता के लिए बेहद जरूरी है। आज अगर बंगाल और पंजाब भारत का अटूट हिस्सा हैं, और अगर कश्मीर से धारा 370 का कलंक हमेशा के लिए मिटा है, तो यह डॉ. मुखर्जी के सर्वोच्च बलिदान की वजह से ही संभव हो पाया है। उनके इसी 'अखंड भारत' के सपने को श्रद्धेय अटल जी ने आगे बढ़ाया और आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी उसे धरातल पर साकार कर रहे हैं।
हमारे लिए हमेशा "देश पहले, फिर पार्टी और अंत में स्वयं" का सिद्धांत सर्वोपरि रहा है। आज इस पावन अवसर पर हम सब कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि हमारा हर कदम देश की उन्नति, यहाँ के नागरिकों, पर्यावरण और हर जीव के कल्याण के लिए समर्पित होगा।
आइए, मिलकर भारत को 'सुजलाम् सुफलाम्' बनाने में अपना योगदान दें।