रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जननायक डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक डॉ. खूबचंद बघेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
छत्तीसगढ़ी समाज, संस्कृति और किसानों के उत्थान के लिए उनका अद्वितीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!
डॉ. खूबचंद बघेल इस नाम से छत्तीसगढ़ का शायद ही कोई नागरिक परिचित नहीं होगा। डॉ. बघेल जी परिचय के मोहताज नहीं है। यही वो व्यक्ति है जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे पहले सपना देखा था, इन्ही के अनेकों प्रयास के बदौलत छत्तीसगढ़ ना सिर्फ हमारे देश में एक पहचान मिली बल्कि विदेशों में भी छत्तीसगढ़ का नाम हुआ। आज हम उनके बारे में उन सारे अनछुए पहलुओं को जानेंगे जो एक साधारण से खूबचंद बघेल को छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल का दर्जा दिलवाया है।