रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती व देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा थाना पुरानी बस्ती एवं थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) की बिक्री में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
01. थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में कार्यवाही
दिनांक 12.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध अभय मिश्रा को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके पास रखे थैले से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) बरामद हुई। टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने टेबलेट बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति से लाना तथा पुरानी बस्ती निवासी राहुल सिंह ठाकुर उर्फ पंकज ठाकुर को बिक्री करना बताया। इस पर पुलिस टीम ने पंकज ठाकुर की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 170 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम टेबलेट (नाईट्रोसन-10) तथा घटना से संबंधित स्कूटी क्रमांक सी जी 04 एन एल 8408 एवं 02 मोबाईल/आई फोन जुमला कीमती लगभग 1,68,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 539/26 धारा 22(ख), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में टेबलेट के स्रोत से संबंधित एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01. अभय मिश्रा पिता आकाश मिश्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी मलसाय तालाब के पास, प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।
02. राहुल सिंह ठाकुर उर्फ पंकज ठाकुर पिता स्व. अशोक सिंह ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुशालपुर न्यू कर्मचारी कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।
02. थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 12.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मंडी के सामने, राम जानकी मंदिर चौक, देवेन्द्र नगर रोड के किनारे दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सोमनाथ यादव उर्फ सोमू एवं पुष्पेन्द्र देवांगन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 183 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम टेबलेट (नाईट्रोसन-10) एवं बिक्री नगदी रकम 290/- रूपये जुमला कीमती लगभग 73,490/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 171/26 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी सोमनाथ यादव उर्फ सोमू के विरुद्ध पूर्व में थाना देवेन्द्र नगर में हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध हो चुके हैं। उक्त प्रकरणों में आरोपी जेल में निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. सोमनाथ यादव उर्फ सोमू पिता स्व. शिवराम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी गंगा नगर पंडरी कपड़ा मार्केट थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
02. पुष्पेन्द्र देवांगन पिता मुकेश देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी कपड़ा मार्केट पंडरी तालाब के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

 

Tags: