CG Weather Update: प्रदेश में फिर आफत बनेगी बारिश, 10 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़.

Update: 2026-08-11 02:46 GMT
रायपुर: देश के कई राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां कई जिलों में अभी भी बारिश (CG Weather Update) का दौर जारी है। हालांकि कई हिस्सों में बारिश की ​गतिविधि में कमी आई है लेकिन तीन दिन बाद फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि तीन दिनों बाद फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजनांदगांव, कोंडागांव, बलरामपुर, सूरजपुर जशपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक 712.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 1.8 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 607.0 मिली मीटर, जैजैपुर में 538.1, मालखरौदा में 842.9, डभरा में 739.5, नया बाराद्वार में 801.5, अड़भार में 694.5, हसौद में 644.8, चंद्रपुर में 822.7, एवं भोथिया में 724.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 2.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 0, मालखरौदा में 2.0, डभरा में 5.5, नया बाराद्वार में 0, अड़भार में 1.7, हसौद में 0, चंद्रपुर में 5.0, एवं भोथिया में 0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। तहसीलवार वर्षा के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 01 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक जिले में औसतन 699.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 597.6 मिलीमीटर रही है। आज जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 38.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें औसत 6.5 मिमी रहा। आज सर्वाधिक वर्षा जरहागांव तहसील में 18.0 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा लालपुर में 9.2 मिमी, मुंगेली में 5.5 मिमी, पथरिया में 4.2 मिमी और लोरमी में 2.0 मिमी वर्षा हुई, जबकि सरगांव में आज वर्षा दर्ज नहीं हुई।
01 जून से 10 अगस्त तक तहसीलवार वर्षा पर नजर डालें तो मुंगेली में सर्वाधिक 801.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं लोरमी में 785.7 मिमी, लालपुर में 778.8 मिमी, पथरिया में 775.6 मिमी, जरहागांव में 541.9 मिमी तथा सरगांव में 509.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अब तक हुई बारिश ने पिछले दस वर्षों की औसत वर्षा का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंगेली में 150 प्रतिशत, लोरमी में 144.3 प्रतिशत, लालपुर में 147.3 प्रतिशत और पथरिया में 108 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं जरहागांव में यह आंकड़ा 100.9 प्रतिशत तथा सरगांव में 70.9 प्रतिशत रहा।
कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 664.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 717.8 मिलीमीटर, अजगरबहार 480.5, भैंसमा, 621.1, करतला 641.9, बरपाली 701.8, कटघोरा 673.5 दीपका 750.5, दर्री 782.8, पाली 718, हरदीबाजार 555.2, पोंड़ीउपरोड़ा 684, और पसान तहसील में 647.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 5.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Tags:    

Similar News