रायपुर: थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक के पास एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान अपचारी बालक की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि तात्कालिक विवाद के दौरान उसने पास पड़े पेपर कटर को उठाकर युवक की जांघ के पास वार किया और वहां से भाग गया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags: