तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार छात्र को मारी टक्कर, 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरा, CCTV आया
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेयर हाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। स्कूटी सवार छात्र 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर नीचे गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का लाइव CCTV भी सामने आया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।