छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का आज व्यस्त दौरा, जशपुर से बिलासपुर तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सोमवार, 16 नवंबर को जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दिन की शुरुआत जशपुर जिले के बगीचा स्थित निजी निवास से करेंगे। यहां से वे सुबह कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां छठ महापर्व के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आरक्षण संबंधी कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे।
कुनकुरी में छठ महापर्व और विकास कार्यों के कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 5 बजे ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर स्थित अपने निजी निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 5:20 बजे वे छठ घाट कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां सुबह 5:20 बजे से 10:30 बजे तक छठ महापर्व के कार्यक्रम के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आरक्षण से संबंधित कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री छठ घाट कुनकुरी से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सुबह 10:50 बजे वे सलियाटोली हेलीपैड, विकासखंड कुनकुरी, जिला जशपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
बिलासपुर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव बिलासपुर रहेगा। कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:45 बजे वे पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कोनी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:55 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी निर्धारित है। यह कार्यक्रम दोपहर 1:25 बजे तक चलेगा। दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:40 बजे बिलासपुर जिले के सेंदरी पहुंचेंगे।
धान उपार्जन केंद्र और निर्माणाधीन प्लांट का करेंगे निरीक्षण
दोपहर 1:40 बजे से 2 बजे तक सेंदरी में मुख्यमंत्री के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं। इनमें धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण और निर्माणाधीन सीबीएस प्लांट का अवलोकन शामिल है। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सेंदरी से कार द्वारा रवाना होंगे।
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे लाल बहादुर शास्त्री सेजेस स्कूल बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:20 बजे से 3:20 बजे तक आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:25 बजे वे स्कूल परिसर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
बिलासपुर को मिलेगी मल्टीलेवल पार्किंग और डेटा सेंटर की सौगात
मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे पुराना बस स्टैंड बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम निर्धारित हैं। इनमें मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण और डेटा सेंटर का लोकार्पण शामिल है। दोनों कार्यक्रम दोपहर 3:50 बजे तक प्रस्तावित हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे पुराना बस स्टैंड से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। शाम 4:15 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कोनी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम को रायपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इस तरह मुख्यमंत्री का सोमवार का दौरा जशपुर में छठ महापर्व और विकास कार्यों से शुरू होकर बिलासपुर में प्रतिमा अनावरण, राष्ट्रीय संगोष्ठी, धान उपार्जन केंद्र के निरीक्षण, जनजातीय गौरव दिवस समारोह और दो विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ संपन्न होगा।