नेता गिरी चमकाने का सबसे आसान औऱ पक्का तरीका इवेंट मैनेजरों को संरक्षण दो
होटल, क्लब, ढाबा वालों फुल कमाई का लाइसेंस दिला कर अधिकारियों को भी रंगीनियत का कराते है दीदार
कोया की रंगीनीयत में खोया युवा, राजधानी में देश-विदेश की बार बालाओं की आगोश में झूम रहे युवा
प्रशासन की दोहरी नीति पर सोशल मीडिया एक्टिविस्टों ने उठाए सवाल
हांगकांग पटाया की तरह राजधानी के क्लबों में सुविधा, जहां देसी औऱ विदेशी बालाओं के साथ डांस करने युवा टूट पड़ते है
रायपुर। राजधानी रायपुर में कोया (Koya Restaurant / Koya Cafe Bar)) को लेकर सोशल मीडिया के माध्यमों से नंगा नाच औऱ देर रात पार्टी का मामला सामने आया है। कोया क्लब इन दिनों राजधानी में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां सारे नियम कायदे को ताक में रखकर देर रात से सुबह 4 बजे तक पार्टी का लाइसेंस दिया गया है। विकेंड के तीन दिन कोया क्लब में नोटों की बरसात हो रही है। देश विदेश से रईसों के साहबजादे इंजाय करने के लिए तीन दिन रायपुर में रुककर फूल इंजायमेंट कर सब कुछ लुटा कर चले जाते है। वहीं स्थानीय स्तर पर दलाल टाइप के लोग बड़े रसूखदारों के औलादों के बुलाकर उन्हें इंटरटेनमेंट कराते है उसके बदले उनके नेता,अधिकारी पिता से इवेंट के नाम पर प्रशासन और आबकारी विभाग से अलग-अलग दिन इवेंट करने का लाइसेंस कबाड़ लेते है। जिसमें शराब के साथ शबाब परोसा जाता है।
नेताओं के साथ अधिकारियों का संरक्षण
इस नंगा नाच वाले धंधे को शौकीन मिजाज नेता और अधिकारियों का संरक्षण मिलने का आरोप लगातार तथाकथित नेता ही लगा रहे है। सबको मालूम है कि नेता गिरी चलाने के लिए अधिकारियों के पिरवार के लोगों और रिश्तेदारों को शिकार बनाया जाता है। कभी इवेंट पार्टनर के रूप में तो कभी होटल में ही पार्टनरशिप देकर इवेंट के नाम पर नंगा नाच का लाइसेंस का जुगाड़ कर ही लिया जाता है।फिर शुरू होता है विकेंड के तीन दिनों का नंगाई का मेला जहां जी-भर कर जी लेने की छूट लड़े औऱ लडिक़य़ों को दी जाती है। हद तो तब हो जाती जब सीमाएं लांघ कर बीच सडक़ में ही आलिंगनबद्ध होकर नंगाई पर उतर जाते है। पुलिस थाना उस कैफे से 200 मीटर पर होगी लेकिन कोई झांकने तक नहीं जाता कि आधी रात को यहां क्या हो रहा है । जबकि पूरे प्रदेश में 12 बजे तक होटल ढाबे, क्लब, बंद हो जाते है लेकिन जहां नंगाई का प्रदर्शन खुले आम होता है वलहां सुबह 4 बजे नंगा पार्टी चलती है। इश दोहरी नीति को लेकर कई वार सवाल उठाए गए लेकिन आज यह सवाल अनुत्तरित ही रहा है।
राजधानी में शुक्रवार से रविवार तक होटलों और क्लबों में एक खेल चल रहा है जिसमें आऊटर से भी क्लबों में कोया पार्टी के के नाम से लड़कियों की इंट्री फ्री कर लडक़ों से पार्टनर चुनने की छूट देकर भरपूर इंट्री फीस लेकर इंट्री दी जाती है जिसमें कोई भी युवा अपनी पसंद के पार्टनर चुनकर उसके साथ पूरी रात बिताने के इंतजाम किए जाते है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलौर, गुजरात के अहमदाबाद, यूपी -बिहार के उद्योगपितयों और उनके परिवार के लोगों को फूल इंटरटेनमेंट की गारंटी देकर पार्टी में बुलाने के लिए सोशल मीडिया में एक ग्रुप बनाकर गोपनीय तरीके से पोस्ट वायरल कर इंट्री देने के खेल चल रहा है। वैसे तो राजदानी में कानून व्यवस्ता बहुत सख्त है लेकिन गत दिनों एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ने देर रात 2 बजे कोया क्लब की लाइव वीडियो वायरल कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वालों की पोल खेल कर रख दी। आनलाइन वीडियो में कोया क्लब में चल रहे नंगी नाच का सीधा वीडियो वायऱल कर शासन प्रशासन के संरक्षण औऱ दोहरी नीति पर सवाल खड़े कर दिए। राजधानी के तमाम होटलों में देर रात तक फूल नंगी पार्टी का नजारा पेश किया। अक्टूबर 2026 के आखिरी हफ्ते में कोया कैफे बार/रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि वहाँ निर्धारित समय-सीमा (रात 12 बजे) के बाद भी देर रात (करीब 12:30 से 3 बजे तक) तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया गया और नंगी पार्टियां चलती रहीं।
लड़कियों की इंट्री फ्री के नाम पर धोखाधड़ी
राजधानी के क्लबों में येन त्योहारी सीजन में फेस्टिवल के नाम पर पुल इंटरटेनमेंट के नाम पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर विज्ञापन जारी किया जाता है जिसमें लड़कियों की इंट्री फ्री देने का आफर के साथ लडक़ों के लिए मनपसंद पार्टनर चुनने का अफर के नाम पर फीस के नाम मोटी रकम वसूला जा रहा है। जिसके बाद उस आयोजन में लडक़े -लड़कियां मिलकर फूल नशे में धुत्त होकर फूल नंगाई पर उतर जाते है िजसे आयोजक बी रोक नहीं पाते है। यदि रोका तो दंगा शुरू हो जाता है। इस तरह लडक़ों के साथ धोखाधड़ी का खेल क्लबों में चल रहा है। स्थानीय रइसजादों के साथ बाहर से आने वाले रईसों के पुत्रों को फुल इंटरटेनमेंट के नाम पर छूट की लूट का जाल बिछाकर शिकार बनाया जा रहा है।
कालेज की लडकियों को बनाया जाता है शिकार
पीजी और कालेज के होस्टल में रहकर पढऩे वाली लड़कियों के होस्टल के आसपास बड़े पोस्टर बैनर लगाकर उस पोस्टर बैनर पर नजर पड़े इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बताया जाता है कि अपके शहर में देस के सबसे बड़े सिंगर फलाने होटल में कार्यक्रम देने आ रहे है यदि आप गीत संगीत म्यूजिक के शौकीन है तो आप इश आयोजन में शामिल होकर सकते है जिसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जैये ही लडिक़या उस पोस्ट की ओर आकर्षित होती है और पहली बार जब होटल में कदम रखती है तो क्वीन की तरह वेलकम किया जाता है। फिर नशे का दौर शुरू होता है और उस शुरूर में लड़कियों की अस्लील वीडियो बनाकर ब्लेक कर हर पार्टी में बुलाकर दैहिक शोषण का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस कारण क्लब वाले हर आयोजन में लड़कियों को डरा धमकाकर बुलाकर होटल में डांस करने के लिए मजबूर करते है और धीरे -धीरे वही लडकी उस क्लब की डांसर बनकर क्लब वालों की कमाई का जरिया बन जाती है।
गत दिनों राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित ‘फर्जी कैफे’ में देर रात चल रही पार्टी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तेलीबांधा पुलिस ने रेड मारकर डीजे जब्त किया और कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही कैफे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है।
तेलीबांधा पुलिस को रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी कि, वीआईपी रोड स्थित एक इंटरनेशन होटल के 'फर्जी कैफे' में डीजे की धुन पर युवक-युवतियां पार्टी कर रही हैं। सिविल लाइन एसीपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और पुलिस को रेड कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद तेलीबांधा पुलिस की टीम रात करीब 1:15 बजे मौके पर पहुंची। अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे, तेज आवाज में डीजे बज रहा था और शराब पार्टी चल रही थी।
कैफे का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
एसीपी ने बताया कि, नियमों का उल्लंघन किया गया है। देर रात तक बिना अनुमति पार्टी आयोजित करना और तेज आवाज में डीजे बजाना नियमों के खिलाफ है। इस संबंध में कैफे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, शहर में लेटनाइट पार्टी, ध्वनि प्रदूषण और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब और कैफे के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि, नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद तेलीबांधा पुलिस की टीम रात करीब 1:15 बजे मौके पर पहुंची। अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे, तेज आवाज में डीजे बज रहा था और शराब पार्टी चल रही थी।
Tags: