दुर्ग: इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में शेड का ताला तोड़कर बिजली वायर चोरी करने वाला आरोपी कुलदीप कौशिक गिरफ्तार। चोरी का कटा हुआ वायर एवं कटर बरामद। इंजीनियरिंग पार्क हथखोज स्थित शेड का ताला तोड़कर लगभग 350 मीटर बिजली वायर चोरी करने की घटना में आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। विवेचना के दौरान फरार आरोपी कुलदीप कौशिक की पतासाजी कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा पूछताछ में घटना में संलिप्तता सामने आई। आरोपी के कब्जे से विभिन्न रंगों में कई टुकड़ों में कटा हुआ बिजली वायर एवं वायर काटने में प्रयुक्त थर्माकोल कटर बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
पूरा मामला
प्रार्थी प्रकाश कुमार मरकाम, उम्र 33 वर्ष, सहायक अभियंता, दुर्ग संभाग द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अंतर्गत इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में एफ-01 से एफ-21 तक शेड निर्मित हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए शिफ्टवार सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। शेड के अंदर विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली वायर बिछाया गया था।
दिनांक 07.08.2026 को सुरक्षा गार्ड द्वारा सूचना दी गई कि शेड एफ-01 के शटर का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर लगा विद्युत बोर्ड एवं बिजली वायर गायब है। मौके पर जांच करने पर लगभग 350 मीटर बिजली वायर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹30,000 है, चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकरण में आरोपी रवि राव उर्फ विठ्ठल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न रंगों में कई टुकड़ों में कटा हुआ बिजली वायर, प्लास्टिक का मुखौटा एवं वायर काटने का कटर बरामद किया गया था। उक्त आरोपी को दिनांक 08.08.2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
प्रकरण में फरार आरोपी कुलदीप कौशिक की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर बिजली वायर चोरी करने की घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से उसके द्वारा पेश किए गए पीले रंग के थैले में लाल, पीला, नीला, काला एवं नारंगी रंग के कई टुकड़ों में कटे हुए बिजली वायर तथा वायर काटने में प्रयुक्त एक थर्माकोल कटर बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम
कुलदीप कौशिक, उम्र एवं पता प्रकरण अभिलेखानुसार।
जप्त सामग्री
1. विभिन्न रंगों में कई टुकड़ों में कटा हुआ बिजली वायर, अनुमानित कीमत करीब ₹45,000।
2. वायर काटने में प्रयुक्त 01 थर्माकोल कटर।