टिकरापारा पुलिस ने अवैध शराब बेचते युवक को रंगेहाथ पकड़ा

छग

Update: 2026-07-11 13:54 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में टिकरापारा थाना पुलिस ने देवपुरी भाठापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी मदिरा सहित कुल 5.940 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,560 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे
न्यायिक रिमांड
पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित के निर्देशन में शहर में अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और पूर्व में अवैध शराब कारोबार में संलिप्त आरोपियों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी अभियान के तहत 11 जुलाई 2026 को टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देवपुरी भाठापारा निवासी गजेंद्र माहेश्वरी अवैध रूप से शराब का संग्रह कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस की विशेष टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने पहले क्षेत्र में गोपनीय रूप से सूचना का सत्यापन किया और इसके बाद आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 33 पौवा गोवा एवं शोले ब्रांड की देशी मदिरा बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से आरोपी गजेंद्र माहेश्वरी (21 वर्ष), पिता परदेशी माहेश्वरी, निवासी काली मंदिर के पास, भाठापारा देवपुरी, थाना टिकरापारा, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से कुल 5.940 लीटर देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 3,560 रुपये आंकी गई है। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 616/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। टिकरापारा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News