Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक गैरेज कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बुद्धिश्वर अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वीआईपी रोड स्थित ओम मोटर गैरेज में काम करता था। 6 नवंबर की देर रात करीब 11:30 बजे वह गुटखा लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार आई-20 कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे तत्काल डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां
डॉक्टरों
ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बुद्धिश्वर अग्रवाल पिता स्वर्गीय राधेश्याम अग्रवाल, आमानाका कुकुरबेड़ा क्षेत्र के निवासी थे। वह तेलीबांधा के वीआईपी रोड स्थित ओम मोटर गैरेज में काम करते थे। 6 नवंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह गैरेज के सामने स्थित ठेले से गुटखा लेने के लिए निकले थे।

GK होंडा शोरूम के सामने हुआ हादसा
बताया गया कि गुटखा लेने के लिए बुद्धिश्वर अग्रवाल मेन रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान जीके होंडा शोरूम के सामने आई-20 कार क्रमांक CG 04 QV 2420 वहां पहुंची। आरोप है कि कार चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान कार ने सड़क पार कर रहे बुद्धिश्वर अग्रवाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुद्धिश्वर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
डीकेएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में प्यून के पद पर कार्यरत कुंभकार कुर्रे ने इस संबंध में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 00/1022/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रारंभिक मर्ग कायम किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया। प्रारंभिक मर्ग कार्रवाई के बाद घटना स्थल तेलीबांधा थाना क्षेत्र में होने के कारण मामले की डायरी संबंधित थाने भेजी गई।

गवाहों के बयान में सामने आई हादसे की जानकारी
तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 72/2026 की जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने बताया कि बुद्धिश्वर अग्रवाल 6 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गुटखा लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान आई-20 कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी थी। गवाहों के बयान और मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना का मामला माना। जांच में कार चालक की लापरवाही सामने आने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तेलीबांधा पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हादसे में शामिल कार का रजिस्ट्रेशन नंबर CG 04 QV 2420 है। मृतक की उम्र 40 वर्ष थी और वह ओम मोटर गैरेज में काम करता था। देर रात गुटखा लेने के लिए सड़क पार करते समय हुए इस हादसे में उसकी जान चली गई। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।
Tags: