कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। बसंत नगर में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निहारिका महिलांगे के रूप में हुई है। वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल भानुप्रतापपुर में पढ़ाई करती थी।
बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे निहारिका ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।