सोनीपत के खरखौदा में अंबेडकर पार्क में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। घटना दिवाली की रात की है.वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया।

खरखौदा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.मृतक की पहचान खरखौदा के वार्ड 13 निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था।शिकायतकर्ता दीपक के भाई सौरभ ने खरखौदा पुलिस को बताया कि दीपक अपने दो दोस्तों ढोलू और हर्ष के साथ दिवाली की रात अंबेडकर पार्क में पटाखे फोड़ने गया था।


Tags: