यमुनानगर जिले के व्यासपुर एसडीएम कुलदीप सिंह ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल व्यासपुर का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की स्थिति, छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
उन्होंने स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनसे पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया तथा शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
उन्होंने स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्रों को जीव विज्ञान भी पढ़ाया और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने स्कूल प्राचार्य को स्कूल में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा, "छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्कूल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की उचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।