Shimla: हमीरपुर शहर को मिलेंगे अलग-अलग सीबीएसई और एचपी बोर्ड स्कूल

हमीरपुर में शिक्षा का नया मॉडल, अलग-अलग बोर्ड के स्कूल होंगे संचालित

Update: 2026-07-22 04:37 GMT

शिमला: जिला मुख्यालय के दोनों सीनियर सेकंडरी स्कूलों का मर्जर रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के अनुसार शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर सीबीएसई को-एजूकेशनल स्कूल होगा।

जबकि, पुराने गर्ल्स स्कूल में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नाम से एचपी बोर्ड का को-एजूकेशनल संस्थान संचालित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News