Jammu: प्रशासन ने किया अलर्ट जारी, सलाल डैम के गेट खुलने से बढ़ेगा चिनाब का जलस्तर

चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Update: 2026-07-13 04:15 GMT

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सलाल डैम के गेट खोल दिए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है जिससे नदी किनारे के इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

प्रशासन ने चिनाब नदी के किनारे बसे सभी गांवों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के पास जाने से बचें और अपने मवेशियों को भी नदी किनारे चराने के लिए न ले जाएं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है जिससे जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है और संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News