Jammu: चिनाब किनारे विकास कार्य तेज, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

चिनाब तट की बदलेगी तस्वीर, सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

Update: 2026-07-31 03:25 GMT

जम्मू: अखनूर को धार्मिक एवं विरासत पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में गुरुवार को बाबा सुंदर सिंह जी गुरुद्वारा से हरि मंदिर घाट तक घाट एवं वॉक-वे के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.34 करोड़ रूपये है जबकि प्रथम चरण में 73.50 लाख रूपये की राशि आवंटित की गई है। इस अवसर पर विधायक अखनूर मोहन लाल भगत ने कहा कि परियोजना से चिनाब तट की सुंदरता बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अखनूर को धार्मिक एवं विरासत पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए वेटिंग बस स्टैंड, हेरिटेज बाजार, जिया पोता और सुमाह में पर्यटन विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा पुराने अस्पताल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया भी चल रही है तथा शहर में 4.95 करोड़ रूपये की लागत से लेन एवं ड्रेन निर्माण कार्य शुरू किए जा चुके हैं।

विधायक ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से 'राही हॉप' पहल के तहत अमरनाथ यात्रियों का अखनूर आगमन शुरू हुआ है जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News