श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के पीर की गली, सिंथन टॉप और अहरबल में शुक्रवार को ताज़ा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर को कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 से 31 अक्टूबर तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 31 अक्टूबर के आसपास बादल छाए रह सकते हैं।
विभाग ने बताया कि 1 से 3 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। 4 और 5 नवंबर को भी कुछ से लेकर कई जगहों पर इसी तरह के हालात रह सकते हैं। मौसम विभाग ने किसानों को अपनी फसल की कटाई और अन्य कृषि कार्य जारी रखने की सलाह दी है। इस बीच, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD के अनुसार, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।