Mumbai: पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, ठाणे में एक बच्ची की गई जान

जर्जर इमारत का हिस्सा गिरने से बच्ची की मौत, छह घायल

Update: 2026-07-28 12:34 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को तडक़े एक पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 13 साल की लडक़ी की मौत हो गई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए हैं। सभी काे कलवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की छानबीन मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में स्थित अमृत नगर में जनता बेकरी के पास दरगा गली में स्थित फैयाज अपार्ट मेंट नामक चार मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिर जाने से मौके पर ही 13 साल की लडक़ी अस्मा कादर शेख की मौत हो गई है। इस घटना में छह लोग बिल्डिंग के मलवे में दब गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, ठाणे नगर निगम की टीम और डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, टीडीआरएफ, पुलिस और टोरेंट पावर की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव का काम शुरू किया। इन सभी को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ठाणे नगर निगम ने सुरक्षा कारणों से फैयाज अपार्टमेंट के सभी निवासियों को तुरंत निकाल लिया गया है। इस बिल्डिंग में रहने वाले करीब 70 से 80 निवासियों को कुछ समय के लिए ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्कूल नंबर 78 और 123 में शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है ।

Tags:    

Similar News