पालघर: वसई फाटा के गडग्याचा पाड़ा में बुधवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने मंदिर से सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपित पेल्हार पुलिस की हिरासत में है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपित ने तांबे के दीपक और भजन-कीर्तन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें ले जाने के लिए पैक कर ली थीं। सामान समेटने के बाद वह मंदिर परिसर में ही बैठा रहा। लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और पेल्हार पुलिस थाने को फोन पर सूचना दी। आरोपित को पुलिस के हवाले कर सामान के साथ काले रंग की एक एक्टिवा भी सौंपी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: