परिचित बनकर दिया धोखा, बैंक खाते से 2 लाख की ठगी
बैंक खाते से 2 लाख रुपये गायब, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जोधपुर: शहर के नागौरी गेट रामगढ़ी के पास में एक युवक को शातिर ने परिचित बनकर जाल में फंसाया और उसके बैंक एकाउंट से 2 लाख की निकासी कर ली। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब नागौरी गेट पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि शीतला माता मंदिर रोड रामगढ़ी हॉस्टल के पास रहने वाले सत्यम बेंदा पुत्र दिनेश कुमार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 7 नवंबर को किसी शख्स ने परिचित बनकर कॉल किया और फिर उसे झांसे में लेकर दो लाख रूपए बैंक एकाउंट से साफ कर दिए। उसने साइबर पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दी। नागौरी गेट थाना पुलिस अब जांच में जुटी है।