राज्यपाल से विशिष्टजनों की मुलाकात, देवनानी और बैरवा भी रहे शामिल
राज्यपाल से मिले राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और डिप्टी सीएम
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, न्यायाधिपति प्रमिल कुमार माथुर सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजनों ने पहुंचकर मुलाकात कर दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल को शुक्रवार को भी लोकभवन में दीपावली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राज्यपाल ने सभी का अभिनंदन करते हुए दीपावली के नव वर्ष की बधाई दी।