महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना सात दिवसीय तलवार प्रशिक्षण शिविर का शानदार समापन

Update: 2026-07-24 14:26 GMT

Chittorgarh ,  भीलवाड़ा । दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में एवं भारत माता सेवा समिति के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय तलवार शक्ति प्रदर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को भव्य समापन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस शिविर में 105 प्रशिक्षणार्थियों ने तलवार संचालन, आत्मरक्षा, अनुशासन और साहस का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश सचिव मंजू गांधी, प्रकल्प प्रमुख सोनल माहेश्वरी के सानिध्य तथा शक्ति वंदनम समिति की संयोजिका जया तोषनीवाल के नेतृत्व में किया गया। भारत माता सेवा समिति की प्रियंका जैन ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में इस प्रकार का यह पहला प्रशिक्षण शिविर रहा, जिसे समाज का अभूतपूर्व सहयोग और उत्साह प्राप्त हुआ। समापन समारोह में अखिल भारतवर्षीय राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी मुख्य अतिथि, श्री महेश शिक्षा निकेतन के अध्यक्ष कैलाश तोषनीवाल प्रधान अतिथि तथा पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट बोर्ड की डॉ. सुशीला लढा प्रमुख अतिथि रहीं। कार्यक्रम में पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री कुंतल तोषनीवाल, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा समदानी, प्रदेश सह सचिव नीलिमा माहेश्वरी तथा महेश वाटिका अध्यक्ष भरत जागेटिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शिविर का प्रशिक्षण शक्ति समूह, निंबाहेड़ा के प्रशिक्षकों मनोहर माली, अमन सेन, नव्या शर्मा, परिधि अग्रवाल, निहारिका तेली, इशिका राजोरा एवं वेदिका सोनी द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को तलवार संचालन के साथ आत्मरक्षा, अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में भारत माता सेवा समिति की निशा ईनाणी, ज्योति न्याती, चंदनबाला मुंडड़ा, सुमन बल्दवा एवं चन्दा लढा का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह के दौरान विभिन्न सहयोगी भामाशाहों एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। संगठन की ओर से कुंतल तोषनीवाल, लीला आगाल, मानकंवर काबरा, सोनल माहेश्वरी, कविता बल्दवा, रेखा असावा, आरती न्याती, राजकुमार एवं रंजना बजाज, मदनलाल खटोड़ एवं वीणा खटोड़, अभिषेक मुंद्रा, अभिनंदन काबरा, शरद झंवर, नीलिमा झंवर, अशोक न्याती एवं ज्योति न्याती सहित सभी सहयोगियों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने तलवार शक्ति प्रदर्शन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों की भरपूर सराहना प्राप्त की। अतिथियों ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और राष्ट्रभावना को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजों एवं सामाजिक संगठनों से आह्वान किया गया कि वे भी महिलाओं और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण शिविर नियमित रूप से आयोजित करें, ताकि समाज की बेटियां आत्मविश्वासी, सक्षम और सशक्त बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Tags:    

Similar News